How to Shut Down PC without Touching

Google

Computer Tricks & Tips

हेल्लो दोस्तों ! माफ़ी चाहूँगा काफी दिनों बाद Post लिख रहा हु | फिर भी आप लोगो का स्नेह मुझे लगातार मिलता रहा | आपके काफी सारे मेल मुझे रोजाना मिलते रहे | और मैंने आपके जवाब 1-2 दिन लेट ही सही किन्तु दिए जरुर | आशा करता हु आप मेरे जवाबो से जरुर संतुष्ट हुए होंगे.

आज मैं आपको बताउंग की आपकी अनुपस्तिथि में आप अपने Computer को कैसे बंद कर या Shut Down कर सकते है | जी हाँ ! यह एक आसन व  छोटी सी Trick है शायद आपके काम आ सकती है , इसलिए बता रहा हु | इसके जरिये Computer अपने आप बंद हो जाता है |
दोस्तों कई बार ऐसा होता है की हम Internet से कई बड़ी बड़ी Files, Movies, Songs या  Software आदि  Download  कर रहे होते है किन्तु ये Files  कई बार बहुत ही ज्यादा बड़ी होती है और Download होने के लिए बहुत ज्यादा समय की जरुरत होती है  जैसे की 1 घंटा , 2 घंटे, 3 घंटे आदि.

लेकिन हम इतनी देर Computer बंद करने का इंतज़ार नहीं कर सकते | इसके लिए  आप यह ट्रिक अपना कर Computer में  Time Set कर सकते है |  अपनाए ये  steps - >

Computer में सबसे पहले  Notepad Open करें |

इसके बाद निचे लाल कलर में दी गई  Command को  Notepad में Type करें -



shutdown -s 

इस कमांड को लिखने के बाद आगे उतने सेकंड्स लिखने होते है , जितने सेकंड्स के बाद आपको अपना कंप्यूटर बंद करना है | जैसे की मैं अपना कंप्यूटर १ घंटे में बंद करना चाहता हु , तो मैं नोटपैड मैं निचे दी गई कमांड टाइप करूँगा -

shutdown -s -t 3600

अब इसके बाद आप नोटपैड को किसी भी नाम से सेव कर सकते है लेकिन नाम के आखिरी में  .bat लिखना न भूलें |

जैसे की मैंने अपनी फाइल shutdown  नाम से सेव करना है किन्तु मुझे लिखना ये होगा -> 

shutdown.bat

File Save होने के बाद आप आप इस File पर  Double Click  करें | जैसे ही  आप इस फाइल पर Click करेंगे एक Window Open होगी , जिसमे की आपको Time  दिखाई देगा  और ठीक एक घंटे बाद मेरा  PC  मेरी अनुपस्तिथि में भी बंद हो जाएगा |

आपको मेरी यह पोस्ट कैसी लगी ,  please  हर बार की तरह इस बार भी आप comment  या  mail  जरुर करें | Thank You.